Tata के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री खरबपति परिवार से रखते थे ताल्लुक, जानें – उनके पर्सनल डिटेल्स..


डेस्क : देश के जाने माने टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का 54 वर्ष की आयु में एक भयानक सड़क हादसे में निधन हो गया है। ये हादसा मुंबई के पालघर में हुआ है। और ये इतना भयानक हादसा था कि उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। साल 2012 में साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन के रूप में कार्यरत हुए थे। मिस्त्री को खुद रतन टाटा ने टाटा ग्रुप का चेयरमैन पद सौंपा था। पर आज भयावह एक्सीडेंट की वजह से वो हमारे बीच नहीं रहे। उनके असमय निधन को बिज़नेस सेक्टर के लिए काफी बड़ी हानि बताया जा रहा है।

खरबपति परिवार से जुड़ा है नाम :

खरबपति परिवार से जुड़ा है नाम : साइरस मिस्त्री का नाम किसी सामान्य परिवार से जुड़ा नहीं था। वह भारतीय मूल के चर्चित खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के सबसे छोटे बेटे हैं। पलोनजी मिस्‍त्री ने आयरिश महिला से शादी की जिसके बाद वो आयरलैंड के नागरिक हो गए। यही कारण रहा कि पलोनजी शापूरजी के बेटे साइरस मिस्‍त्री का जन्‍म भी आयरलैंड में हुआ है।

परिवार की सूची :

परिवार की सूची : पलोनजी शापूरजी के दो बेटे और दो बेटियां हैं- शापूर और साइरस मिस्‍त्री, लैला और अल्‍लू हैं। पलोनजी शापूरजी की बेटी अल्‍लू की शादी नोएल टाटा से हुई है, जो रतन टाटा के ही सौतेले भाई हैं। इस बात से साफ है की टाटा परिवार के साइरस मिस्‍त्री ने पारिवारिक संबंध हैं।

ये है कारोबार :

ये है कारोबार : 90 साल के पालोनजी मिस्त्री का भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारी में आते हैं। इनके नियंत्रण में एक ऐसा कंस्ट्रक्शन साम्राज्‍य है जो भारत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका तक फैला हुआ है। अपने बेटों के साथ मिलकर उनकी टाटा संस में भी 18.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

आपको बता दें पलोनजी मिस्‍त्री ग्रुप का बिजनेस कपड़े, रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी बिजनेस ऑटोमेशन में फैला हुआ है। एसपीजी समूह (SPG Group) में शापूरजी पालोनजी इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, फोर्ब्स टेक्सटाइल्स, गोकक टेक्सटाइल्स, यूरेका फोर्ब्स, फोर्ब्स एंड कंपनी, एसपी कंस्ट्रक्शन मटीरियल ग्रुप, एसपी रियल एस्टेट और नेक्स्ट जेन जैसी कई कंपनियों का समूह है। संपत्ति की बात करें तो पलोनजी मिस्‍त्री के पास 15.7 बिलियन डॉलर संपत्ति का अनुमान लगाया गया है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *