न्यूज नालंदा – हादसे में शिक्षिका की चली गयी जान , जानें कारण ….

गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, पति जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस दंपती को सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका शेखपुरा जिला के कराण्डे थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवसी जितेंद्र कुमार की 26 वर्षीया पत्नी बब्ली कुमारी जमुई के चौडीहा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। पति के साथ मायके राजगीर जाने में हादसा हुआ।
युवक ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से राजगीर स्थित ससुराल जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतका को 5 साल की एक बेटी है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि फरार ट्रक पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया

न्यूज नालंदा – हादसे में शिक्षिका की चली गयी जान , जानें कारण ….

See also  मिशन 2024 की सफलता के लिए नीतीश को अपनी छवि बनाए रखनी होगी

Leave a Comment