अनुमंडल कार्यालय राजगीर परिसर से डेंगू के विरुद्ध शुरू हुआ महाभियान।

अनुमंडल कार्यालय,राजगीर से डेंगू के रोकथाम हेतु महाभियान की शुरुआत हुई।जिले के सभी नगर निकाय से आये सफाई कर्मियों को राजगीर के सभी वार्डों तथा प्रभावित पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग तथा एन्टी लार्वा स्प्रे करने के लिये वार्ड आबंटित किये गए हैं।आज वे दिन भर राजगीर के सभी वार्डों तथा पंचायत क्षेत्रों में फॉगिंग तथा स्प्रे का कार्य करेगें।
आज से शुरू हुआ यह महाभियान अगले 3-4 दिनों तक चलेगा।

लोगों में डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए माइक लगी वाहनों को घुमाया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक की टोली से भी जन-जागरूकता फैलायी जा रही है।महाभियान की शुरुआत में माननीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा जिला पदाधिकारी ने लोगों को संबोधित किया तथा महाभियान की जानकारी दी।

हर वार्ड में कम से कम 2 फॉगिंग कर्मी तथा 2 एन्टी लार्वा स्प्रे कर्मी को कार्य में लगाया गया है।डेंगू फैलाने बाले मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिये हरेक छोटे-बड़े जल-जमाव में गंबूसिया मछली को छोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।डेंगू से पीड़ित लोगों में मच्छरदानी का भी वितरण किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *