रहुईं थाना क्षेत्र इलाके के निजाम गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट

रहुईं थाना क्षेत्र इलाके के निजाम गांव में बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थोड़ी देर के लिए सहम गया। वही इस गोलीबारी और मारपीट में 3 लोग जख्मी हो गए। घटना के संबंध में जख्मी व्यक्ति धुरी पासवान ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान पूर्णिमा के दिन निजाय गांव के ही कुछ मनचलों के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था।जिसका वहां पर मौजूद पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा विरोध किया गया और वहां से मनचलों को बाहर निकाल दिया गया। इसी बात को लेकर निजाय गांव के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा था।

बुधवार को जब धुरी पासवान सुनील पासवान और अशोक पासवान के घर पर चढ़कर दबंगों के द्वारा मारपीट करते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें 3 लोग जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा के दिन ऐसी कोई भी छेड़छाड़ की बात नहीं हुई थी। आज जब अनीता देवी के दोनों पुत्र बिहार शरीफ रहने के लिए जा रहे थे इसी दौरान निजाय बस स्टैंड के पास इन के दोनों पुत्रों के साथ मारपीट करते हुए सारा सामान भी लूट लिया। विरोध करने कई चक्र गोलियां भी चलाई गई। इस मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के अनीता देवी गीत दोनों पुत्र जख्मी हो गए हैं।

वही घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच जूट गईं हैं। अब इस घटना को लेकर कौन सच और कौन झूठ बोल रहा है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि दूसरे पक्ष के लोग दुर्गा पूजा के दिन हुए घटना को बोलने में कुछ ना कुछ परहेज भी कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *