किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है ।

26 नवंबर को राजगीर के मेला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान महापंचायत आयोजित है।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूरे बिहार राज्य में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है। आज इस कड़ी में बिहारशरीफ के बाजार समिति के प्रांगण ,रहुई, बिंद,सरमेरा, बरबीघा शेखपुरा,लखीसराय, सूरजगढ़ा में नुक्कड़ सभा कर किसानों को राजगीर के मेला मैदान में आने का आह्वान किए। देश का अन्नदाता करे मांग कर्ज मुक्ति और पूरा दाम

बिहार के किसान की अपनी समस्या। जैसे:-
1. MSP लागू करने,2. दिल्ली के सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान हुए शहीद किसान को मुआवजा,3. अग्निपथ योजना वापसी, 4. बिहार में व्यापार बाज़ार समिति चालू करने , 5. अन्य राज्यों की तरह खेतों को निशुल्क बिजली पानी उपलब्ध कराने,6. गन्ना उत्पादक को बकाया राशि उपलब्ध कराने , 7. मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने , 8. बन्द पड़े राजगीर कृषि महाविद्यालय को खोलने,9. दक्षिण बिहार को सूखा क्षेत्र घोषित करने,10. गंगा में भूमि कटाव एवं जमीन का हो रहे सर्वे दाखिल खारिज एवं परिवार्जन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए अन्य स्थानीय मुद्दे होंगे। इस अवसर पर किसान महापंचायत के संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद जिला प्रवक्ता रामदेव चौधरी संयोजक मंडल के शाहनवाज अनिल पासवान महेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे आगामी 26 नवंबर ‘ 22 को राजगीर नालन्दा में आयोजित किसान महापंचायत में बिहार के नालन्दा, नवादा, शेखपुरा, भागलपुर, बांका, गया, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, पटना, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेतिया, सिवान आदि जिलों से किसान शामिल होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *