Twitter के मालिक बनते ही Elon Musk की मनमानी शुरू – भारतीय CEO पराग अग्रवाल को निकाला..

Elon Musk : ट्विटर (Twitter) के अधिकारिक मालिक बनने के तुरंत बाद ही एलन मस्क (Elon Musk) ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कंपनी के कई प्रमुख अधिकारियों को कंपनी से रफा दफा कर दिया है। सामने आई खबर के अनुसार आधिकारिक रूप से Twitter के कर्ता धर्ता एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे की छुट्टी कंपनी से कर दी है।

बोली लगने ने बाद से ही Twitter के CEO पराग अग्रवाल और Elon Musk के बीच विवाद की खबरें थीं। साथ ही विजया गड्डे ने ही डोनाल्ड ट्रम्प को स्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया गया। अब Elon Musk के ट्विटर को खरीदने के बाद इन लोगों की बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिन ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर के ऑफिस में टहलते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया गया।

इसके अलावा Elon Musk ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किए हैं। अपने Bio यानी अपने निजी विवरण में उन्होंने ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा है। साथ ही अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने स्थान को बदलकर उन्होंने ट्विटर मुख्यालय कर दिया है। मस्क को वीडियो में मुख्यालय के परिसर में एक ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

बीते कई महीनो से ट्विटर के अधिग्रहण को लेकर मस्क किंतु-परंतु में उलझे हुए थे। अमेरिकी कोर्ट ने उन्हें गुरुवार की तक ट्विटर का पूरा अधिग्रहण पूरा का डेडलाइन दी थी। यदि ऐसा नहीं होता तो मस्क को डेलावेयर की एक अदालत में मुकदमे का सामना करने की चेतावनी मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार को मस्क ने तय डेडलाइन से पहले ही ट्विटर को अपने कब्जे में ले लिया।

See also  माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 21 एजेंडों पर लगी मुहर

Leave a Comment