न्यूज नालंदा – व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनाव 4 को, मतदाता सूची में गड़बड़ी…

व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव चार नवम्बर निर्धारत है। इसके लिए बनायी मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। बिहारशरीफ प्रखंड के वियवानी पंचायत के व्यापार मंडल के उम्मीदवार विनोद कुमार यह आरोप लगा रहे हैं। बताया कि चुनाव चार को होना है। इसमें कुल 525 मतदाता है। इन मतदाताओं में 143 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जिनके पिता का नाम नहीं है। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा बनाए गए सूची में गड़बड़ी की गई है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी, एसपी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बिहार राज्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना को पत्र लिखकर की गई है। पूर्व में भी ऐसी घटना हुई है। जिसमें अध्यक्ष व प्रबंधक पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करने का निर्देश आया था। लेकिन उस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

न्यूज नालंदा – व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनाव 4 को, मतदाता सूची में गड़बड़ी…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *