न्यूज नालंदा – सालूगंज में ढाय ढाय ,गोली मार कर महिला की हत्या , जानें कारण 

बिहार थाना क्षेत्र के सालूगंज मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मृतका मो. मन्नू की 36 वर्षीया पत्नी शाहजादी खातून है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए ले गई।

न्यूज नालंदा – सालूगंज में ढाय ढाय ,गोली मार कर महिला की हत्या , जानें कारण 

थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन घटना का कारण शौचालय टंकी ढंकने का विवाद बता रहे हैं। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।

See also  न्यूज नालंदा – दो की मौत: काल ने युवक को नहीं दिया रोजी के लिए प्रदेश जाने का मौका…

Leave a Comment