बेसिक लाइफ सेविंग स्किल पर नालंदा कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

इंडियन आर्थोपेडिक असोसिसन नालंदा चैप्टर ने सेहत केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना नालंदा कॉलेज के साथ इच वन सेव वन के थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें नालंदा आर्थोपेडिक क्लब के उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार एवं डॉ कुमार अमर दीप नारायण, सचिव डॉ चंदेश्वर् प्रसाद एवं सह सचिव डॉ अभिषेक कुमार ने छात्र- छात्राओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से विषय को समझाया। कार्यक्रम में इंडियन आर्थोपेडिक असोसिएशन के द्वारा तैयार किया गया 30 मिनट का एक जागरूकता वीडियो को दिखाया गया जिसमें सड़क दुर्घटना के समय घायल लोगों को बेसिक उपचार करने से कैसे बचाया जा सकता है इसके बारे मे में बताया गया।

डॉ कुमार अमर दीप ने अपने पीपीटी प्रजेंटेसन में छात्रों के सामने दिन प्रतिदिन होने वाली समस्या से कैसे निजात पाया जा सकता है उसके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिनीत लाल ने सड़क दुर्घटना के समय बरतने वाली सवधानियों पर कार्यशाला आयोजित करने के लिए क्लब को धन्यवाद दिया। इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ रतनेश अमन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की दुर्घटना के समय किसी भी व्यक्ति के पास इन जानकारियों के रहने पर वह किसी की जान बचा सकता है। उपस्थित छात्रों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से कई सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भौतिकी विभाग के डॉ शशांक शेखर झा ने इतने लाभदायक सत्र के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ श्रवण कुमार, डॉ सुमित कुमार, डॉ भावना, डॉ शाहिदुर् रहमान, संजय कुमार, सरवर अली ने शिरकत की।

See also  न्यूज नालंदा- राजगीर पुलिस ने किया ठगी की दुकान का खुलासा, सहोदर भाई गिरफ्तार, जानें तरीका ….

हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन:

आज़ादी के अमृत महोत्सव श्रृखंला में सभी देशवाशियों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के लिए हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का आयोजन नालंदा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से किया गया। इस अभियान में सैकड़ों छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने कॉलेज परिसर से अंबेर चौराहा तक तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए शहर के लोगों में जागरूकता फैलाया। अमृत काल मनायेंगे..हर घर तिरंगा लहरायेंगे, आंतकवाद मिटायेंगे.. हर घर तिरंगा लहरायेंगे, जातिवाद मिटायेंगे.. हर घर तिरंगा लहरायेंगे, नया भारत बनाएंगे.. हर घर तिरंगा लहरायेंगे ऐसे नारे गुंजायमान करते हुए शहर के लोगों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए डॉ बिनीत लाल ने बताया की देश अभी अमृत काल से गुजर रहा है इसलिए जरूरी है की नालंदा जिला का भी इस अमृत महोत्सव को मनाने में बेहतरीन योगदान रहे। उन्होंने कहा की आगे भी कई कार्यक्रमो का आयोजन किया जाना है जिसमें शहर के लोग भी शामिल होकर इस महोत्सव को भव्य बनाएंगे। प्राचार्य डॉ राम कृष्ण परामहंस ने अपने संदेश में सभी को आज़ादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कॉलेज के द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर सफल बनाने की अपील की। डॉ रतनेश अमन, डॉ श्रवण कुमार, संजय कुमार आदि कॉलेज के शिक्षकों ने छात्रों की हौसला आफजाइ के लिए अभियान के हिस्सा बने।

Leave a Comment